छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

BREAKING : PWD में बड़ी फेरबदल, 84 कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इस बार लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 84 कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजने का आदेश जारी किया है। इनमें मानचित्रकार से लेकर सहायक ग्रेड-1 और ग्रेड-2 तक के कर्मचारी शामिल हैं।

लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में सबसे ज्यादा तबादले सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारियों के हुए हैं। इस श्रेणी के 41 कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजा गया है। इसके अलावा 29 मानचित्रकारों का भी तबादला किया गया है, जो सिविल और यांत्रिकी से जुड़े कार्यों में तैनात हैं। वहीं, सहायक ग्रेड-1 के 14 कर्मचारी भी इस फेरबदल की सूची में शामिल हैं। विभाग ने सभी 84 कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button