छत्तीसगढ़

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे 22 अक्टूबर को शाम चार बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचेंगे। बिलासपुर में वे पहले दिन कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एक बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे। इस बौद्धिक वर्ग में केवल बिलासपुर जिले के संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। डा.भागवत रात्रि विश्राम बिलासपुर में ही करेंगे। दूसरे दिन 23 अक्टूबर को प्रांतीय टोली की बैठक होगी जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में देश के विभिन्न समस्याओं पर चिंतन किया जाएगा। इस बैठक के बाद संघ प्रमुख देर शाम जबलपुर के लिए रवाना होंगे और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button