छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CRIME : डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर की मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के चौथना गांव में घर के अंदर मां और बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि बेटी पर भी जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, चौथना गांव निवासी कमला सोनकर और उनके बेटे पर घर में घुसे आरोपी ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई। वहीं, परिवार की बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय कमला सोनकर का पति घर से बाहर था। इसी दौरान घर में यह वारदात हुई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। वारदात में परिवार के ही एक रिश्तेदार की भूमिका होने का संदेह है। हालांकि, आरोपी की संलिप्तता और हत्या के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। मां-बेटे की हत्या के पीछे की वजह क्या है और हमले की परिस्थितियां कैसी थीं, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button