छत्तीसगढ़

कोटा रोड पर अचानक सामने आए दो ‘भूत’, राहगीरों के उड़े होश, फिर हुआ मजेदार खुलासा

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में भूत बनकर लोगों को डराने वाले कुछ नाबालिग बच्चों को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि कुछ बच्चे भूत का रूप बनाकर लोगों को डराते थे, जिसकी शिकायत मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने पर बच्चों और उनके परिजनों को थाने बुलाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सख्त समझाइश देते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी।

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि बच्चों के भूत बनकर लोगों को डराने की शिकायत सामने आई थी, जिस पर पुलिस ने बच्चों और उनके परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में अब तक किसी तरह की लूटपाट, चोरी या अन्य आपराधिक घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button