छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग, तभी गिरी आकाशीय बिजली; तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक बदले मौसम और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। उस दौरान कुछ लोग बाड़ी में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए सभी लोग पास की एक झोपड़ी में जाकर रुक गए। इसी दौरान अचानक झोपड़ी के पास तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में नरेश खैरवार उम्र 24 वर्ष, रामभरोश पटेल उम्र 32 वर्ष और तुलसी राम पटेल उम्र 51 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं अंजू पटेल उम्र 26 वर्ष, दुलारा बाई पटेल उम्र 46 वर्ष और बैशाखू खैरवार उम्र 32 वर्ष घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद महुदा गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। प्रशासन की ओर से भी बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की जाती है। महुदा की इस घटना ने एक बार फिर सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button