छत्तीसगढ़

लोकेर जलाशय योजना के कार्यों के लिए 70 करोड़ रुपए स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-पत्थलगांव की लोकेर जलाशय योजना के कार्यों के लिए 70 करोड़ 15 लाख 10 हजार रूप्ए स्वीकृत किए गए है। इस योजना से खरीफ एवं रबी की फसलों के लिए करीब 2055 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के निर्माण कार्य कराने मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। CM विष्णुदेव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हुए शामिल  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय निवेशकों को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं की जानकारी देंगे। छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण, प्रक्रियाएं हुईं और अधिक सरल व पारदर्शी। राज्य में उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, आईटी, खाद्य प्रसंस्करण और खनिज आधारित क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर। मुख्यमंत्री निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। नई उद्योग नीति और निवेशक-अनुकूल फैसलों से राज्य को लगातार बड़े निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं। हैदराबाद में विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ होगी चर्चा, निवेश की संभावनाओं पर मंथन होगा। अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, जापान और दक्षिण कोरिया में आयोजित निवेशक संवाद कार्यक्रमों के बाद हैदराबाद में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट हो रहा है। मुख्यमंत्री साय की निवेश प्रोत्साहन पहल से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों में छत्तीसगढ़ के प्रति आकर्षण बढ़ा है। निवेश अनुकूल नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ को 8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button