छत्तीसगढ़

IPS अंकिता शर्मा ने शराबी आरक्षकों को किया सस्पेंड

राजनांदगांव। जिले के दो प्रधान आरक्षकों को पर बड़ा एक्शन हुआ है। एसपी ने दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है। दरअसल, प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और भूपेंद्र कौचे ड्यूटी के दौरान थाने में बैठकर शराब पीते पकड़े गए थे। बताया जा रहा है कि 25 मई की रात करीब 11 बजे सोमनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और भूपेंद्र कौचे थाना के बैरक में शराब पी रहे थे। मामला सामने आते ही एसपी अंकिता शर्मा ने बड़ा एक्शन लिया और दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसमें निलंबन अवधि में दोनों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button