छत्तीसगढ़

हवाई यात्रा पड़ेगी महंगी, बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़

रायपुर।  रायपुर में IPL मुकाबलों का असर अब हवाई यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मैचों के चलते शहर आने वाले क्रिकेट फैंस की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण कई रूटों पर फ्लाइट टिकटों के दाम डेढ़ गुना तक पहुंच गए हैं। दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों से रायपुर के लिए यात्रियों की आवाजाही में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बढ़ती मांग का असर सीधे एयरफेयर पर पड़ा है और एयरलाइंस ने किरायों में भारी इजाफा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर इन दिनों रोजाना 8 हजार से ज्यादा यात्री पहुंच रहे हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। वहीं जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट में भी यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।मैच देखने पहुंच रहे क्रिकेट प्रेमियों और पर्यटकों के कारण सीटों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। दूसरे IPL मुकाबले से पहले हवाई किरायों में और उछाल देखने को मिल सकता है। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में टिकटों की उपलब्धता भी प्रभावित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button