देश

लद्दाख से भुज तक पाकिस्तान का हर अटैक फेल, भारत ने मार गिराए 50 से ज्यादा ड्रोन

भारत ने पाकिस्तान के कायराना हमले का जवाब देना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान ने गुरुवार शाम को जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के सीमा क्षेत्रों में हवाई हमले और ड्रोन हमले करके तनाव को और भड़का दिया. शुक्रवार आधी रात के बाद, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में पाकिस्तान के कई टारगेट्स के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया. भारत ने पहले ही साफ कर दिया था कि उसकी कार्रवाई कंट्रोल और नपी-तुली होगी, लेकिन पाकिस्तान के हमलों का “जैसे को तैसा” जवाब दिया जाएगा. सरकार ने कहा था, “भारतीय सशस्त्र बल तनाव को ना बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं, बशर्ते कि इसे पाकिस्तानी सेना भी माने.”

भारत ने पाकिस्तान के हमलों का जवाब देते हुए ना सिर्फ इस्लामाबाद को निशाना बनाया, बल्कि रावलपिंडी, पेशावर और लाहौर में भी जवाबी हमला किया. भारत ने बृहस्पतिवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान द्वारा मिसाइल एवं ड्रोन से हमला किए जाने के प्रयासों को विफल कर दिया.

अखनूर, सांबा, बारामूला और कपुवाड़ा तथा विभिन्न स्थानों पर विस्फोट और सायरन की आवाज सुनी गईं. भारतीय सेना ने पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर रात के समय बड़े पैमाने पर एयर अलर्ट ऑपरेशन चलाया. भारत के एस-400 सहति तमाम एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के तमाम मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया.

Related Articles

Back to top button