छत्तीसगढ़

DEATH : किराये के घर में 5 शव मिलने से सनसनी, मां-बेटी समेत तीन मासूमों की मौत

केरल । कोच्चि शहर के वदुथला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां किराये के घर से 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों में 58 वर्षीय श्रीकुमारी, उनकी 36 वर्षीय बेटी अश्वथी नायर और अश्वथी के तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें 14 साल और 4 साल के दो बेटे तथा 2 साल की बेटी है। यह परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से कोच्चि में किराये के मकान में रह रहा था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब एक केबल तकनीशियन घर पहुंचा और खिड़की से अंदर झांकने पर दो महिलाओं के शव फंदे से लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिलाओं ने फांसी लगाने से पहले बच्चों को जहर दिया, हालांकि असली कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस परिवार की परिस्थितियों और इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके में इस घटना से गहरा सदमा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button