देश

दिल्‍ली की गद्दी पर योगी से भी धाकड़ नेता चाहते हैं अमित शाह….

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सत्‍ता से बाहर होने के बाद दिल्‍ली का अगला सीएम कौन होगा इसे लेबर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्‍व में चर्चा का दौर जारी है. इसे लेकर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के बीच मंगलवार को भी एक बैठक हुई. इस दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि दिल्‍ली का ताज किसे पहनाचा जाए. बीजेपी चाहती है कि दिल्‍ली में किसी धाकड़ चेहरे को सीएम के रूप में चुना जाए। वो उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ जैसे फेस को भी दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के तौर पर चुन सकते हैं.

अब मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिरी दिल्‍ली में यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ जैसे धाकड़ नेता कि क्‍या जरूरत है. यहां तो खुद पीएम मोदी, अमित शाह जैसा केंद्रीय नेतृत्‍व मौजूद है. दरअसल, भले ही दिल्‍ली का दंगल आम आदमी पार्टी हार गई हो लेकिन वोट प्रतिशत के लिहाज से हार का अंतर बहुत ज्‍यादा नहीं था. आप को 43 और बीजेपी को 45 प्रतिशत वोट मिले. ऐसे में बीजेपी चाहेगी कि दिल्‍ली की गद्दी पर एक ऐसा शख्‍स बैठे जो यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ की तर्ज पर ही तेज तर्रार हो. ताकि भविष्‍य में भी केजरीवाल के लिए राजधानी का दंगल जीत पाना मुश्किल कर दिया जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button